|
इस मोबाइल
सिरोर्स सेंटर में ज़रूरतमंद बच्चे समय-समय पर
जाएंगे और इन सुविधाओं का उपयोग कर लाभ पाएंगे।
इस मोबाइल रिसोर्स सेंटर को एक बहुत ही भरोसेमंद
वाहन, टैम्पो ट्रैवलर के भीतर निर्मित किया गया
है।
तमिलनाडु सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग की
निदेशक सुश्री जे. उमा महेश्वरी समारोह के दौरान
उपस्थित थीं और उन्होंने रेयूकाई को सुनामी
प्रभावित बच्चों के लिए मोबाइल खिलौना लाइब्रेरी
दान करने के लिए धन्यवाद किया।
केयर-इंडिया के टीम प्रमुख श्री देवप्रकाश,
जिन्होंने रेयूकाईकेयर व विद्यारंभम को साथ लाने
में अहम भूमिका निभाई, ने प्राथमिक शिक्षा के
क्षेत्र में ग़ैर-सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण
भूमिका के महत्त्व के बारे में बात की।
भारतीय उपभोक्ता संगठन के अध्यक्ष श्री आर.
देसिगन ने शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के
लिए समुदाय की एहम भूमिका के बारे में बताया।
विद्यारंभम ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष श्री
वी. रंगनाथन ने कहा,
"रेयूकाई
की ओर से मोबाइल रिसोर्स सेंटर प्रदान किए जाने
पर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। तमिलनाडु
के कडलूर ज़िले में सुनामी से प्रभावित बच्चों
को शिक्षा प्रदान करने में यह वाहन बहुत काम
आएगा।"
उन्होंने कहा,
"हम
रेयूकाई के अत्यंत आभारी हैं और हमारी शैक्षिक
परियोजनाओं के लिए भविष्य में भी रेयूकाई से
अधिकाधिक समर्थन की आशा करते हैं।"
रेयूकाई और आध्यात्मिक सहचर्य संस्था में हम
ज़रूरतमंद बच्चों की सहायता करने का कार्य जारी
रखने की आशा करते हैं। |