मिरोकुसान, समुद्री स्तर से 900 मीटर ऊंचे इज़ु
प्रायद्वीप के अमागी पर्वत शृंखला के केंद्र में स्थित
टोगासा पर्वत के एक ओर बसा है। इसके चारों ओर प्राकृतिक
सुंदरता व्याप्त है जो कि बड़े शहरों के शोरगुल से दूर
शांत वातावरण में स्थित है। किमी कोटानी ने इसकी खोज की
थी और इसे 1964 में पूरा किया गया था।
रेयुकाई इंडिया
जापानी भाषा स्कूल
गुरगांव(इंडिया) में निःशुल्क जापानी
भाषाकक्षाएं
आयोजित की जाती हैं
यहां पर
आप विश्वभर से आये लोगों से भेंट कर सकते हैं। आपको इन
लोगों से अपने विचार आदान-प्रदान करने एवं अपने सच्चे
मनोभावों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही आप
दूसरे लोगों से उनके अनुभव सुन सकते हैं और अपने
परिवारजनों, सहकर्मियों, पड़ौसियों से संबंधों में मिठास
लाने और मुख्यतः अपने जीवनशैली को सुधारने के बारे में
सीख पा सकते हैं।